Transfer Breaking : आईएएस अफसरों की नई लिस्ट जारी,आयुक्त और जिला पंचायत सीईओ की पदस्थापना

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों तबादलों और प्रमोशन के दौर जारी है। लगातार आईएएस अफसरों की नवीन पदस्थापना की जा रही है। इसी कड़ी में एक और लिस्ट जारी की गई है। इसमें 7 अफसरों को नवीन पदस्थापना दी गई है। लिस्ट के मुताबिक 1 आयुक्त नगर निगम बिलासपुर और 6 जिला पंचायत सीईओ के पद पर कुल 7 अफसरों को पदस्थ किया गया है। इस सम्बंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया गया है।