भाजपा प्रदेश पदाधिकारी बैठक : सीएम साय ने कहा- जैसे विधानसभा जीते वैसे ही लोकसभा में 11 की 11 सीटें जीतेंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ,  अरुण साव, विजय शर्मा  उपमुख्यमंत्री नितिन नबीन ,अजय जमवाल,पवन साय सहित सभी का अभिनंदन किया। सीएम साय ने कहा कि बैठक का कलेवर बदला बदला नजर आ रहा है। जैसी जीत विधानसभा में हुई वैसे ही लोकसभा में 11 की 11 सीटे जीतेंगे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नेतृत्व ,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष  गृह मंत्री ,सभी केंद्रीय मंत्रियों संगठन के सभी नेताओं,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडविया,नितिन नबीन,अजय जमवाल, शिव प्रकाश छत्तीसगढ़ के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया ।

मोदी गारंटी पर लोगों को विश्वास है पिछली सरकार ने छत्तीसगढ़ की दुर्गति कर दी थी,जनता इनसे छुटकारा चाहती है। जहां भी हम जाते हैं, वहां जनता में भारी उत्साह दिखता है। पूरे प्रदेश में ऐसा उत्साह है हम सबकी जिम्मेदारी है हम जनता की अपेक्षा पर खरे उतरे। मोदी जी की गारंटी के अनुसार हमने 18 लाख आवास पहली कैबिनेट में ही स्वीकृत किए। 25 दिसंबर को हम दो साल का बोनस देने में सफल हुए।पूरे प्रदेश में 12 लाख किसानों को 3716 करोड़ का भुगतान किया गया।

अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना के लिए  प्रावधान किया गया है।कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है हम 11 की 11 लोकसभा सीटे जीतेंगे। आप सभी का मार्गदर्शन मुझे मिलता रहे,जिससे मैं अपना दायित्व निभाने में सफल हो सकूं।

क्या कहा:-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ किरणदेव ने