रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर आई है। फिर से नक्सलियों ने अपनी धमक बताने के लिए नेशनल हाइवे 63 को बाधित किया है।भैरमगढ़- बीजापुर सड़क पर बेलचर के पास नक्सलियों ने पेड़ गिराकर आवागमन बाधित किया है,इससे बस के पहिये थम गए हैं। नक्सलियों ने भारी मात्रा में पम्पलेट, पर्चे लगाए हैं। एसपी ने आवागमन बाधित होने की पुष्टि की है। बीजापुर एसपी अंजनेय ने कहा है कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर रवाना किया गया है। नक्सलियों के द्वारा वाहनों में भी आगजनी की जानकारी मिल रही है।
