बिंग ब्रेकिंग न्यूज़:- रायपुर में फिर चली गोली आरोपी ने नल व्यापारी पर किया जानलेवा हमला

 

रायपुर।  तेलीबांधा क्षेत्र के लाभांडी में आज 20 दिसंबर को लगभग 11:30 बजे गोली चलने की एक घटना हुई है। आरोपी अमन शर्मा सुंदरगढ़ उड़ीसा से आया है। आहत रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) पर आरोपी ने गोली चलाई है। आहत को इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटनास्थल में पुलिस मौजूद है। घटना के कारण इत्यादि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।