Election Breaking : पार्टी के विरुद्ध जाना पड़ा महंगा,दीपक बैज ने बालोद के 3 लोगों को 6 वर्षों के लिए कांग्रेस से किया निष्कासित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में होने के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यवाही की है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार बालोद जिले के सत्येंद्र साहू,पीमन साहू,ललिता साहू को 13 नवंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। इस संबंध में प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने आदेश जारी कर दिया है।