पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से कोटा रायपुर में हनुमंत कथा का दूसरा दिन,live

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोटा में बागेश्वर धाम पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से लाखों भक्त हनुमंत कथा सुन धर्मलाभ ले रहे हैं। राजधानी रायपुर में इन दोनों भक्ति रस की अविरल धारा बह रही है। कोटा में हनुमंत कथा का आज दूसरा दिन है। बता दें कि 27 जनवरी तक भक्ति रस की अविरल धारा बहेगी। इस बीच तीन बड़े कार्यक्रम होने हैं। इनमें धर्मांतरण के पश्चात सनातन में वापसी का मन बना चुके परिवारों का पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समक्ष घर वापसी का कार्यक्रम होगा। निर्धन कन्याओं का विवाह करवाया जाएगा। सैनिकों के परिजनों का सम्मान होगा। साथ ही गुरुवार को सुबह 11 बजे से कथा स्थल में दिव्य दरबार का आयोजन होगा। लाइव देखने इस लिंक पर क्लिक करें https://www.facebook.com/share/v/NRk4h9PeQp4Fyq2q/?mibextid=I6gGtw