संभाग स्तरीय निःशुल्क योग शिविर का समापन

 

रायपुर, 24 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा रायपुर स्थित ‘‘योग भवन‘‘ में सरगुजा संभाग के लिए आयोजित सात दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय योग प्रशिक्षण शिविर में 135 शासकीय एवं अशासकीय प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समापन कार्यक्रम रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर  ऐजाज ढेबर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष  ज्ञानेश शर्मा सहित भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

ज्ञानेश शर्मा ने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने घोषणा के बाद अविलंब वर्किंग वुमन हॉस्टल के खाली भवन को योग आयोग को दिलाया। इसके कारण ही इस भवन के माध्यम से सभी संभागों के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है।

इस अवसर पर आयोग के सदस्यगण बस्तर संभाग प्रभारी श्री राजेश नारा, दुर्ग संभाग प्रभारी श्री गणेश नाथ योगी, सचिव श्री एम एल पांडे सहित आयोग के सभी योग प्रशिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी व योग साधकगण उपस्थित थे।