रायपुर। ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और इंडियन सोसायटी ऑफ एनएसथीसियोलॉजिस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.महेश सिन्हा को उत्कृष्ट योगदान के लिए रेजिडेंशियल मेडल से सम्मानित किया गया।


