प्रदेश प्रभारी संजीव झा संगठन विस्तार और उसकी समीक्षा के लिए 11फरवरी23 को बलोदाबाजार और 12फरवरी23 को रायपुर दौरे पर-कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष,आप

 

रायपुर/ प्रदेश प्रभारी रैली और कार्यकर्ता संवाद से कार्यक्रम की शुरुवात करेंगे- पुष्पेंद्र परिहार,रायपुर लोकसभा अध्यक्ष।प्रदेश प्रभारी महोदय के 11फरवरी23 को बलोदाबाजार आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित और तैयारी जोरों पर- पनविंदर सिंह पन्नू, रायपुर लोकसभा सचिव।संजीव झा के 12फरवरी23 को रायपुर में कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है – नंदन सिंह,रायपुर जिला अध्यक्ष, रायपुर।प्रदेश प्रभारी 12फरवरी23 को दोपहर रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करेंगे- विजय झा, जिला सचिव ,रायपुर।

आम आदमी पार्टी ,छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी और बुराड़ी के विधायक संजीव झा अपने 9 दिवसीय मध्य ज़ोन, छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतर्गत 11फरवरी को बलोदाबाजार पहुचेंगे और 12 फरवरी 23 को रायपुर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद के बाद नए कार्यकर्ताओं की पार्टी में ज्वाइनिंग करवा कर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करेंगे ।

पुष्पेंद्र परिहार,रायपुर लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब मजबूती से चल रही है। इसी के अंतर्गत*छ.ग. प्रभारी संजीव झा का 9 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास का कार्यक्रम है जिसके तीसरे चरण में मध्य ज़ोन में बलोदाबाजार में भव्य रैली, कार्यकर्ता सम्मेलन, न्यू जॉइनिंग व प्रेस वार्ता करेंगे जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पनविंदर सिंह पन्नू, रायपुर लोकसभा सचिव ने बताया कि प्रदेश प्रभारी महोदय के 11फरवरी23 को बलोदाबाजार आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित है ।आम आदमी पार्टी जिला इकाई बलोदाबाजार के कार्यकर्ता साथी एवं पदाधिकारी द्वारा बलोदाबाजार जिले में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित है ।

रायपुर जिला अध्यक्ष,नंदन सिंह,ने आगे कहा कि रायपुर के 12फरवरी के कार्यक्रम के लिए भी लगातार बैठक,तैयारी और उसकी समीक्षा का दौर चल रहा है।
रायपुर जिला सचिव ,विजय झा ने प्रेस को बताया कि प्रदेश प्रभारी 12फरवरी23 को दोपहर रायपुर प्रेस क्लब में प्रेस को संबोधित करेंगे और साथ ही संवाद से पहले आम आदमी पार्टी के राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत भी किया जाएगा ,तदोपरांत विधानसभा वार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चाओं का दौर लगातार जारी रहेगा ।

दिल्ली बदलीस,पंजाब बदलिस,
अब बदलबों छत्तीसगढ़2023।

*प्रदेश मीडिया टीम*
आम आदमी पार्टी,
9200001119