छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसाइटी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.शाह का किया स्वागत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ यूरोलॉजी सोसाइटी के सदस्यों ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर ललित शाह का एयरपोर्ट पर सोमवार को स्वागत किया। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि “डॉ. ललित शाह (वरिष्ठ मूत्र एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ) को यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं। छत्तीसगढ़ एवं मध्य भारत में पहले मूत्र रोग एवं गुर्दा रोग संस्थान शुरू करने का श्रेय उन्हें जाता है। उनका निर्वाचन प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।


बता दें कि डॉ. ललित शाह वरिष्ठ मूत्र एवं गुर्दा रोग विशेषज्ञ, यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए हैं। दिल्ली में चल रही 56वीं यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किए गए। डॉ. ललित शाह अगले वर्ष पटना में 57वीं यूरोलॉजी सोसाइटी ऑफ इंडिया में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. ललित शाह को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सहित आसपास के प्रदेशों से चुने जाने वाले राष्ट्रीय चिकित्सा संस्था के पहले अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

 

पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय 1971 वर्ष के मेधावी एमबीबीएस छात्र रहे हैं और 1980 में एमएस. जनरल सर्जरी करने के पश्चात डॉ. ललित शाह पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट चंडीगढ़ से उत्तीर्ण हुए। शुरुआती दौर के एमसीएच मूत्र एवं गुर्दा विशेषज्ञ रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं मध्य भारत में पहले मूत्र रोग एवं गुर्दा रोग संस्थान शुरू करने का श्रेय उन्हें जाता है। उनके निर्वाचन से पूरे प्रदेश के चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है।