ब्लॉक के कारण प्रभावित होंगी 30 गाड़ियां,इनमें 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द

 

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में रायपुर मंडल में 380 KM 829/09-11 पर रायपुर-उरकुरा डबल लाइन विद्युतीकृत खंड के बीच कट-कनेक्शन विधि द्वारा रोड़ अंडरब्रिज (आरयूबी ) निर्माण किया जाएगा। पुल संख्या 380 पर 7:50 बजे यातायात ब्लॉक होगा। 828/9-11रायपुर-उरकुरा के बीच डबल लाइन खंड में अप और डाउन लाइन पर पुल के बदले आरयूबी के निर्माण के लिए सेगमेंटल स्लैब/ब्लॉक लॉन्च करने के लिए गुरुवार (9-फरवरी ) को रात 21:00 बजे से शुक्रवार (10-फरवरी )को सुबह 4:50 बजे तक रायपुर डिवीजन ब्लॉक अनुमति मिली है। इसके कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक 8 गाड़ियां रद्द एवं 10 गाड़ियां रीशेड्यूल, 7 गाड़ियां गंतव्य से पहले शुरु एवं समाप्त की जाएगी। 5 गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेलवे ने प्रभावित होने वाली गाड़ियों की सूची जारी की है।