मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शांति बगिया पहुंच कर पूर्व गृह मंत्री शहीद स्वर्गीय  नंदकुमार पटेल को दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर, 04 फरवरी 2023/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज खरसिया प्रवास के दौरान पूर्व गृह मंत्री शहीद स्वर्गीय  नंद कुमार पटेल एवं शहीद स्वर्गीय  दिनेश कुमार पटेल को ग्राम नंदेली में उनके समाधि स्थल शांति बगिया पहुंच कर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू, उच्च शिक्षा मंत्री  उमेश पटेल एवं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।