रायपुर। आज 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम के मुख्यालय भवन तथा सभी 10 जोन कार्यालयों में 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। तय समयानुसार सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय भवन के द्वितीय तल पर अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, उपायुक्त कृष्णा खटीक तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रहकर शहीदों को याद किया।
