अंबागढ़ चौकी:- नवगठित जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला अस्तित्व में आने के बाद सभी सरकारी विभागों एवं कार्यालयों में जिला राजनांदगांव का नाम बदलकर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी कर दिया गया है, लेकिन अंबागढ़ चौकी में स्थित आबकारी उप निरीक्षक कार्यालय के बोर्ड में आज पर्यंत तक जिला राजनांदगांव से लिखा गया है जो कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की घोर लापरवाही दिखाई दे रही है। आबकारी विभाग कलेक्टर के आदर्शों का करता दिख रहा है।
बता दें कि 2 सितंबर को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के आगमन के बाद मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले का अस्तित्व में आ जाने के बाद सभी शासकीय कार्यालयों एवं विभागों के सामने लगे कार्यालय के बोर्ड में जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अंकित कर दिया गया है लेकिन अंबागढ़ चौकी में स्थित कार्यालय आबकारी उपनिरीक्षक के सामने लगे बोर्ड में आज भी जिला राजनांदगांव लिखा हुआ है इससे यह साबित होता है कि आबकारी विभाग या तो नींद में है या फिर घोर लापरवाही की जा रही है।
अंबागढ़ चौकी में स्थित आबकारी उप निरीक्षक कार्यालय नाम मात्र का
अंबागढ़ चौकी में आए दिन शराब कोचियों को अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन आबकारी उपनिरीक्षक कि कहीं कोई कार्रवाई दिखाई नहीं देती जिससे यह कार्यालय सुनसान पड़ा रहता है और कई महीनों में कुछ ही कार्रवाई दिखती है।
चिल्हाटी थाने के समीप आबकारी चेक पोस्ट बना शोपीस
अंबागढ़ चौकी से महज कुछ दूरी में स्थित चिल्हाटी थाने के समीप बने चेकपोस्ट सिर्फ शोपीस बना रहता है, ना ही इस चेक पोस्ट पर शराब कोचियों की धरपकड़ की जाती है और ना ही किसी प्रकार की कोई आबकारी कार्रवाई की जाती है जिससे शराब कोचियो के हौसले लगातार बुलंद होते जाते हैं। चेक पोस्ट के रास्ते से मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र की शराब सप्लाई की जाती है जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है और आबकारी विभाग की कार्रवाई शून्य नजर आती है।
क्या कहते है जिम्मेदार अधिकारी:-
कार्रवाई होगी, नोटिस दिया जाएगा, सर्कुलर निकला था, जिला बदल जाने के बाद सभी विभागों में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अंकित किया जाना है।
*हेमंत भुआर्य, एडीएम*
आखिर क्या कहा जिम्मेदार अधिकारी ने
कल प्रातः 10:00 बजे तक राजनांदगांव जिला हटाकर मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी का नाम अंकित कर दिया जाएगा।
अंबिका प्रसाद दुबे, आबकारी एरिया इंस्पेक्टर, अंबागढ़ चौकी
