कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम में फ्रंटलाइन कर्मचारियों का प्रशिक्षण

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कर्मयोगी कर्तव्य कार्यक्रम के तहत मंत्रालय के फ्रंटलाइन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। उप सचिव पुलक भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में व्यवहारिक दक्षता, प्रभावी संवाद, टीम भावना और नागरिक-केंद्रित सेवा पर जोर दिया गया।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील शर्मा ने मास्टर ट्रेनर के रूप में कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सकारात्मक व्यवहार, समन्वय, जवाबदेही और नागरिकों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के बारे में प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य संस्कृति अपनाने और अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का व्यवहार शासन और नागरिकों के बीच विश्वास मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।