दोकड़ा रथयात्रा में मुख्यमंत्री साय ने निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

जशपुर/रायपुर, 16 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा में धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ गजपति महाराजा की परंपरा निभाई। उन्होंने छेरा पहरा की रस्म के तहत सोने की झाड़ू से रथ मार्ग का प्रतीकात्मक मार्जन किया और भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि वर्ष 1942 से चली आ रही दोकड़ा की रथयात्रा आस्था और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देवभोग के चावल का उपयोग आज भी पुरी के महाप्रसाद में होता है, जो छत्तीसगढ़ और भगवान जगन्नाथ के प्राचीन संबंध का प्रमाण है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जशपुर के लिए रेल परियोजना और मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति का भी उल्लेख किया। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पद्मश्री जागेश्वर यादव सहित जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

d