रायपुर, 20 जून। नारायणपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम पीडियाकोट में आयोजित विशेष पेंशन भुगतान शिविर में नॉन-डीबीटी पेंशनधारियों के आधार और बैंक खातों का संकलन किया गया। हितग्राहियों को डीबीटी प्रणाली से जोड़ने तथा ई-केवाईसी कराने की सलाह दी गई, ताकि पेंशन राशि सीधे खातों में पहुंच सके। शिविर में बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। प्रशासन की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा।

