ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थी यूपीएससी प्रीलिम्स में सफल

रायपुर। नई दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी करने वाले छत्तीसगढ़ के 13 अभ्यर्थियों ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए इसे प्रदेश की युवा शक्ति की प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल की सीटें 50 से बढ़ाकर 200 कर दी हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से जनजातीय, ग्रामीण और वंचित वर्ग के युवाओं को राजधानी दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिल रहा है। ट्राइबल यूथ हॉस्टल में विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन, पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष और कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।