रायपुर, 12 जून। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राजनांदगांव देश में सर्वाधिक सोलर क्षमता वाले कनेक्शन स्थापित करने वाला जिला बन गया है। जिले में अब तक 3255 घरेलू, 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शन और 31 पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं।
जिले में कुल 395 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता विकसित हुई है। ढाबा स्थित एसईसीआई का 160 मेगावाट का सोलर कनेक्शन देश का सबसे बड़ा कनेक्शन माना जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि ने राजनांदगांव को हरित ऊर्जा के राष्ट्रीय मॉडल के रूप में पहचान दिलाई है।

