रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने रेशम, खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुनकरों और शिल्पियों को नियमित डिजाइन प्रशिक्षण देने तथा उनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
राज्य अतिथि गृह पहुना में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने रेशम उत्पादन बढ़ाने, निर्यात संवर्धन, प्राकृतिक रंगों के उपयोग और उत्पाद नवाचार पर जोर दिया। उन्होंने उद्यमियों को निर्यात एजेंसियों से जोड़ने तथा निफ्ट के सहयोग से आधुनिक डिजाइन और उत्पाद विकास को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
बैठक में खादी, ग्रामोद्योग, हथकरघा, हस्तशिल्प और रेशम क्षेत्र में रोजगार सृजन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

