रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत छत्तीसगढ़ में पिछले ढाई वर्षों में 10.60 लाख आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। राज्य ने वर्ष 2025-26 में 6 लाख से अधिक आवास पूर्ण कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। वर्तमान में प्रदेश में प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास पूरे किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पहली कैबिनेट में लिए गए 18 लाख आवास निर्माण के संकल्प को सरकार तेजी से पूरा कर रही है। आवास निर्माण के लिए अब तक 26,908 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का घर उपलब्ध कराना है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि विभाग सरकार के संकल्प को तेजी से धरातल पर उतार रहा है। स्वसहायता समूहों और अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की भी इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

