चेम्बर आपके द्वार में व्यापारियों का उत्साह

डोंगरगांव में चेंबर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव के “चेम्बर आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत व्यापारियों की बैठक हुई। व्यापारियों ने व्यापारिक समस्याएं और सुझाव रखे, जिस पर चेंबर पदाधिकारियों ने निराकरण का आश्वासन दिया। 21 मई को राजनांदगांव में होने वाले व्यापारी महाकुंभ में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में विनोद डड्ढा, कमलेश बैद, दिनेश गांधी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।