रायपुर में धारदार चाकू लहराने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

रायपुर। नॉर्थ जोन पुलिस ने 19 वर्षीय कबीर मरावी उर्फ नथनी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी अपने हाथ में चाकू लहराकर लोगों को डराने लगा था। पुलिस ने मौके से चाकू जब्त कर आरोपी को धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय रिमांड पर भेजा।
पुलिस के अनुसार, कबीर मरावी पूर्व में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। घटना बीरगांव, थाना खमतराई क्षेत्र के आडवानी स्कूल के पास हुई।