रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने 50 किग्रा गांजा और 2 लाख रुपए के साथ पैडलर राजकिशोर बेहरा उर्फ मिलन को उड़ीसा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इससे पहले मामले में दो अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
मामला 14 फरवरी को थाना सिविल लाइन क्षेत्र के केनाल रोड पर सामने आया था, जब हृषिकेश और हिमांशु नामक दो आरोपियों के कब्जे से गांजा और नगदी बरामद हुई थी। पुलिस ने पूछताछ और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक के आधार पर मिलन को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में धारा 20(C), 29 नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई दर्ज है।
