रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने राज्य सरकार पर प्रशासनिक लचरता और विभागीय फर्जीवाड़े को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अंकसूची में गड़बड़ी कर अपात्र की नियुक्ति की गई, जिसकी जांच में अनियमितता सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग में फर्जी टेक्निशियनों की नियुक्ति तथा आबकारी विभाग में नियमों की अनदेखी कर दुकानों के संचालन का भी आरोप लगाया गया।
दुबे ने कहा कि अवैध धान, खनिज और अन्य मामलों में कार्रवाई केवल दिखावे तक सीमित है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन पर नियमों की अनदेखी कर रसूखदारों को बचाने का आरोप लगाया।
