रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन द्वारा ‘संवाद से समाधान’ कार्यक्रम के तहत उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हॉल में उद्योगपतियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम, एसीपी उरला पूर्णिमा लामा व थाना प्रभारी उरला उपस्थित रहे।
कमिश्नरेट व्यवस्था की जानकारी देते हुए बाहरी मजदूरों का अनिवार्य सत्यापन, फैक्ट्रियों में सीसीटीवी कैमरे व 30 दिन का फुटेज सुरक्षित रखने, नाबालिगों को कार्य पर न रखने, सुरक्षा मानकों व श्रम कानूनों के पालन तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए।
उद्योग प्रतिनिधियों ने सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

