साल्हेवारा। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती उमा रमाकांत चौबे अपने पति रमाकांत चौबे (अधिवक्ता) व परिवार के साथ साल्हेवारा पहुँचीं। प्रवास के दौरान उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया।
श्रीमती चौबे ने पंडित रविन्द्र शर्मा के निधन पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही फुटबॉल खेलते समय घायल हुए शनि शुक्ला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना एवं परिजनों को संबल दिया। उन्होंने ब्रेन स्ट्रोक से प्रभावित अधिवक्ता दिलीप शुक्ला के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
इसके पश्चात श्रीमती चौबे परिवार सहित धाँस कुँवा (कोपरो) पर्यटन स्थल पहुँचीं। क्षेत्र में उनकी यात्रा को सामाजिक संवेदनशीलता एवं संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
