राजनांदगांव। मनगटा क्षेत्र में जिला पुलिस ने एकसाथ कई टीमों के साथ 49 रिसॉर्ट्स पर दबिश देकर हड़कंप मचा दिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में की गई।
छापेमारी के दौरान रॉक हाउस, वनांचल, स्काय, डी कास्टल और विसलिंग वुड्स रिसॉर्ट में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(सी) के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में मिले एक व्यक्ति पर भी प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने सभी रिसॉर्ट संचालकों को नोटिस जारी कर नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
