रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 फरवरी 2026 को सुबह 11.30 बजे मंत्रालय के महानदी भवन में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। इसमें राज्य से जुड़े प्रमुख नीतिगत और प्रशासनिक विषयों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है।
इधर, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पवार का बारामती में विमान दुर्घटना में निधन अत्यंत दुखद बताया गया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई और उन्हें साहस की प्रार्थना की।
