मुख्यमंत्री ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया शोक, दिवंगतों के परिजनों को 5 लाख की सहायता

रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए मृतकों के परिवारों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के नि:शुल्क इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और रेलवे की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। राज्य सरकार स्थिति पर पूरी संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ नजर बनाए हुए है।