जल जीवन मिशन में रायपुर दूसरे स्थान पर, 95% कार्य पूर्ण


247 गांवों में शुरू हुई जल आपूर्ति, 126 गांवों में मार्च 2026 तक पूरे होंगे कार्य
रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत रायपुर जिला कार्य पूर्णता में धमतरी के बाद राज्य में दूसरे स्थान पर है। जिले में 95% कार्य पूरे हो चुके हैं। अब तक 477 में से 247 गांवों में नल जल योजनाएं पूरी कर जल आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
इन गांवों में जल आपूर्ति व्यवस्था ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है, जो अब संचालन और संधारण का कार्य कर रही हैं। मिशन के तहत 393 पानी टंकियों में से 377 का निर्माण पूरा हो गया है, 16 पर कार्य जारी है।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई अनिल कुमार बच्चन ने बताया कि मार्च 2026 तक 126 और गांवों में काम पूरा कर हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाएगा। सभी कार्य नियमानुसार निविदा प्रक्रिया के तहत कराए गए हैं।
धरसीवा के ग्राम नक्टी में योजना पूरी कर 11 सितंबर 2024 को पंचायत को सौंपी जा चुकी है, जहां पंचायत द्वारा जल आपूर्ति संचालित की जा रही