राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर “रजत जयंती महोत्सव” के तहत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में और एएसपी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप की अगुवाई में यह अभियान संचालित हुआ।
अभियान के तहत पंपलेट, स्टिकर, पोस्टर, फ्लैक्स, पॉकेट फोल्डर और ऑटो ब्रांडिंग के जरिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। बसंतपुर के बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल में आयोजित जूनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण शिविर में करीब 200 शिक्षकों को नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
