तिलक वर्मा की शेरदिल पारी से भारत एशिया कप चैंपियन, पाकिस्तान को तीसरी बार करारी हार दी

रायपुर। एशिया कप के फाइनल मुकाबले में तिलक वर्मा की शेर दिल पारी ने भारत के मस्तक पर विजय तिलक लगाया। जीत का रन विजय चौके के साथ रिंकू सिंह के बल्ले से आया लेकिन इससे पहले भारत की लड़खड़ा चुकी पारी को पहले तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ और फिर शिवम दुबे के साथ जीत के करीब पहुंचाया। नाबाद 69 रनों की समझदारी पूर्वक पारी खेलकर अंत तक तिलक वर्मा डटे रहे। पाकिस्तान को एशिया कप के फाइनल में करारी हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 3 करारी हार दी। पाकिस्तान से मिले 147 के टारगेट का पीछा करने उतरी भारत की टीम ने 5 विकेट से मैच जीतकर एशिया कप का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।