रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने उरकुरा और ब्रम्हदेईपारा में दबिश देकर जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल ₹28,300 नकद और ताशपत्तियां बरामद की गईं।
पुलिस ने उरकुरा क्षेत्र से 4 और ब्रम्हदेईपारा से 3 जुआरियों को पकड़ा। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत भी कार्रवाई की गई है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर की गई।
