अवैध शराब बिक्री में दो महिलाएं गिरफ्तार, 181 पौवा देशी मसाला शराब जब्त

रायपुर। खमतराई पुलिस ने रावांभाठा डेरापारा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध रूप से देशी मसाला शराब बेच रहीं दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आरोपी रेनु सोनवानी (35) और चांदनी सोनी (20) के पास से कुल 181 पौवा यानी 32.580 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है।
दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की यह कार्यवाही नशा विरोधी अभियान के तहत की गई।