रायपुर। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा समिति ने व्हीआईपी रोड के मध्य मार्ग को माना विमानतल जाने वालों के लिए वन-वे घोषित किया है। यह आदेश सोमवार, 22 सितंबर से लागू होगा।
अब एयरपोर्ट से लौटते समय वाहन चालकों को सर्विस रोड का उपयोग करना होगा। नियम तोड़ने पर ₹2500 जुर्माना लगेगा।
कैमरों से निगरानी कर ई-चालान जारी किए जाएंगे। जानकारी के लिए विभिन्न स्थानों पर संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षा में सहयोग करें।

