रायपुर। आमापारा कारी तालाब पार्किंग के पास चाकू लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले युवक संजय भोई (22) को आजाद चौक पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर युवक को चाकू सहित पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
