साहू समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने शोभराय साहू

डोंगरगाँव: करियाटोला वार्ड नं 9 मे साहू समाज के निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में शोभराय का चयन किया गया है समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया, जहां समाज के प्रमुख सदस्य एवं समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे
शोभराय ने समाज के विकास, एकता और समाजिक कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और समाज के कल्याण के लिए काम करूंगा अपने उद्घाटन संबोधन में शोभराय ने कहा, “यह एक बड़ा सम्मान है और मैं इसे अपने समाज की सेवा में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा। हमारे समाज की एकता और विकास के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे और आगामी पीढ़ी के लिए एक मजबूत और सक्षम समाज का निर्माण करेंगे समाज के अन्य प्रमुख ने भी उनके नए पद की शुभकामनाएं दीं और समाज के सभी वर्गों के बीच सामूहिक सहयोग और समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बैठक में समाज के विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
शोभराय के अध्यक्ष बनने से समाज में उम्मीद की एक नई किरण जागी है, और समाज के प्रत्येक सदस्य को उनके नेतृत्व में एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है