शिक्षक-पत्रकार सम्मान समारोह में बोले मंत्री वर्मा: समाज के पथप्रदर्शक हैं गुरु व पत्रकार

बलौदाबाज़ार |
नगर भवन में आयोजित शिक्षक-पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षक और पत्रकार समाज के दो मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने शिक्षकों और पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
वर्मा ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं और छत्तीसगढ़ी गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे खूब सराहा गया। उन्होंने बलौदाबाज़ार को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक व पत्रकार मौजूद