राजनांदगांव। 6 सितंबर को होने वाले गणेश प्रतिमा विसर्जन झांकी के लिए पुलिस ने विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में 900 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। झांकियां महावीर चौक, गुरूनानक चौक और दुर्गा चौक से मानव मंदिर चौक पहुंचेंगी। वहां से तय रूट के अनुसार विसर्जन जुलूस निकलेगा।
पैदल पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, आउटर, सादी वर्दी, बाइक व AD टीम सहित कुल 80 से ज्यादा टीमें तैनात रहेंगी। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, फायर व बिजली विभाग भी अलर्ट मोड पर रहेंगे।
श्रद्धालुओं के लिए स्टेट स्कूल, फ्लाई ओवर, दिग्विजय क्लब, महावीर चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, टांकापारा, बुढ़ा सागर सहित विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पुलिस की अपील – श्रद्धा व शांति बनाए रखें, सहयोग
