6 सितंबर को राजनांदगांव में झांकी, ट्रैफिक रहेगा बदला

ट्रैफिक एडवायजरी
आम जनता के आवागमन हेतु
राजनांदगांव। दिनांक 06.09.2025 को राजनांदगांव शहर में गणेश विसर्जन झांकी निकाली जायेगी। आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सुगम यातायात संचालन हेतु यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी ( दिनांक 06.09.2025 के शाम 04.00 बजे से दिनांक 07.09.2025 के सुबह 09.00 बजे तक के लिये) जारी किया गया है। जो निम्नानुसार है-
ऽ फरहद चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, मोहारा बायपास, गठुला, सीआईटी बायपास से राजनांदगांव शहर की ओर आने वाली सभी हल्के एवं भारी चारपहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
ऽ डोंगरगांव एवं बालोद की ओर से आने वाली सभी दुपहिया वाहनों की पार्किंग स्थल साईंस कॉलेज, गुजराती स्कूल एवं बख्शी स्कूल रहेगा।
ऽ तुमड़ीबोड़ एवं सुकुलदैहान की ओर से आने वाले दुपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल प्यारेलाल स्कूल में रहेगा।
ऽ खैरागढ़ एवं दुर्ग की ओर से आने वाले दुपहिया वाहनों का पार्किंग स्थल स्टेट स्कूल एवं फ्लाई अेव्हर के नीचे रहेगा।
नोट- मानव मंदिर चौक में (महावीर चौक, गुरूद्वारा चौक एवं दुर्गा चौक) तीनो ओर से झांकिया प्रवेश कर आजाद चौक, भारत माता चौक, कामठी लाईन, सुरजन गली, रामाधीन मार्ग, तिरंगा चौक से गंज चौक से शहर के बाहर निकलेगी।