रायपुर। डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित नया सब्जी मंडी के सामने खाली मैदान से पुलिस ने यूपी के गांजा तस्कर को दबोचा। आरोपी सुभाष तिवारी (34), निवासी सीतापुर, के पास से 4.5 किलो गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये आंकी गई है।
यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।
