रायपुर। पुरानी बस्ती पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से गांजा, अवैध शराब व धारदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई व 1 अगस्त की दरम्यानी रात मुखबिर से सूचना मिलने पर तीन अलग-अलग जगहों से शेख आजम, कविराज महानंद और दिनेश निर्मलकर को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 10 ग्राम गांजा, 2880 लीटर अवैध शराब, धारदार चाकू, चिलम, माचिस व अन्य सामग्री बरामद हुई।
तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
