राजनांदगांव में बाढ़: पुलिस ने 9 लोगों को किया रेस्क्य

राजनांदगांव ।जिले में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले के ग्राम घोटिया में एक घर बहने से परिवार के 5 सदस्य नाले में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। वहीं थाना लालबाग क्षेत्र के बाकल गांव में भानपुरी नदी से 3 लोगों को एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया।

इसी तरह ग्राम धीरी (थाना सोमनी) में शिवनाथ नदी के बहाव में फंसे एक युवक को भी पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में सभी थानों को सतर्क रहने और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने जनता से अपील की है कि नदी-नालों के किनारे जाने से बचें और रील बनाने के लिए जान जोखिम में न डालें।