रायपुर (JCN)। देवेन्द्र नगर क्षेत्र से चोरी गई एक्टिवा स्कूटी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी धनेन्द्र उर्फ मन्नू ने एक्टिवा को रावाभांठा निवासी भूषण उर्फ रॉयल के पास गिरवी रखा था।
चोरी गई CG 04 HM 1530 नंबर की एक्टिवा की कीमत करीब ₹50,000 आंकी गई है। पुलिस ने वाहन बरामद कर आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2) BNS के तहत कार्रवाई की है।
कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और देवेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

