रायपुर। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के फाफाडीह गली नंबर-3 में खड़ी ई-रिक्शा से बैट्री चोरी के मामले में पुलिस ने शानू सोनी (26), निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की दो बैटरियां बरामद की गईं।
प्रार्थी रजत कुकरेजा की शिकायत पर अपराध क्रमांक 132/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर, एंटी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा।
पूछताछ में शानू ने चोरी करना कबूल किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेन्द्र एसैया व निरीक्षक परेश पाण्डेय समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
