रायपुर, 2 जुलाई 2025 – रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी सिम कार्ड से म्यूल बैंक अकाउंट संचालित करने वाले मुख्य आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू (निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र) को गिरफ्तार किया है।
आरोपी, POS एजेंटों से सिम खरीदकर 104 म्यूल खातों के लिए मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इससे पहले पुलिस 24 सिम विक्रेताओं को गिरफ्तार कर चुकी है।
मामला FIR क्रमांक 44/25, धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत थाना सिविल लाइन में दर्ज है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
