राजनांदगांव विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन ने मोहड में अवैध रेत खनन रोकने मामले में युवकों पर हुई गोलीबारी को छत्तीसगढ़ सरकार की कुशासन नीति का परिणाम बताते हुए और कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का विभाग खनिज के मामले में जिस प्रकार से गोलीबारी की घटना हो रही है उससे छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ बन गया है 15 वर्षीय मुख्यमंत्री वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के निर्वाचन मुख्यालय और प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रभार जिले में भाजपा नेताओं के संरक्षण में एक संगठित माफियाओं की सक्रियता के चलते यह गोलीबारी की घटना हुई है ।
देवांगन के सीधे शब्दों में यह भी कहा कि छ ग भाजपा की सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ में महाराष्ट्र झारखंड, बिहार, उड़ीसा,राज्य जहां भाजपा की सरकार है वहां के माफिया छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गए हैं चाकू तलवार के बाद गोलीबारी से छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है छ ग में कानून व्यवस्था की बदहाली जग जाहिर है भाजपा नेताओं के प्रशासनिक अधिकारियों पर दबाव के चलते कार्यवाही भी नहीं हो रही हैं । अवैध शराब ,नकली होलोग्राम का मामला सामने आने के बाद छुटभैय्यो को पड़कर वाहवाही लूटने वाले राजनांदगांव में अवैध रेत खनन, परिवहन, भंडारण ,मुरूम सहित खनिज के अवैध कारोबार के फलित साम्राज्य पर भी सरकार भ्रष्टाचार की गहरी नींद में है शिकायतों के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से गरियाबंद में पत्रकार पर रेत माफियों के द्वारा गोली चलाने के बाद डा रमन और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रभार जिले में यह घटना शर्मनाक है। भाजपाइयों की संलिप्तता से मोहड़ की घटना में प्रयुक्त वाहन के वीडियो भी सोशल मीडिया में है फिर भी कार्यवाही शून्य है।
