डोंगरगढ़- चैत्र नवरात्रि पर्व के अवसर पर होटल/लॉज संचालकों एवं ऑटो चालकों की थाना डोंगरगढ़ में ली गई बैठक

डोंगरगढ़- धर्मनगरी में आगामी 30 अप्रेल से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुये आज दिनांक- 27.03.2025 को डोंगरगढ़ थाना परिसर में एसडीएम मनोज मरकाम, तहसीलदार मुकेश ठाकुर, नायब तहसीलदार कमल किशोर साहू एवं थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा के द्वारा डोंगरगढ़ क्षेत्र के होटल/लॉज संचालकों एवं ऑटो चालकों का बैठक आयोजित कर नवरात्रि पर्व को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई एवं चर्चा के दौरान मीटिंग में उपस्थित हुये होटल/लॉज संचालकों एवं ऑटो चालकों से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। ऑटो चालकों को बाहर से आये दर्शनार्थियों से शालिन्ता पुर्वक व्यवहार करते हुये दूरी हिसाब से पूर्व में तय निर्धारित दर पर ही किराया लेने व दर्शनार्थियों से अनाब-शनाब किराया शुल्क नहीं वसुलने हिदायत दिया गया है एवं होटल/ढाबा एवं लॉज संचालकों/कर्मचारियों को नियमों का पालन करते हुये होटल/ढाबा एवं लॉज में आने व ठहरने वाले व्यक्तियों का पूर्ण पता पहचान पत्र सहित, आने-जाने एवं ठहरने के कारण सहित जानकारी रखने एवं रजिस्टर में इन्द्राज करने साथ ही संदिग्ध लगने पर तत्काल थाना को सूचना देने हेतु समझाईस दिया गया है व होटल/ढाबा एवं लॉज में लगे खराब सीसीटीवी कैमरे को तत्काल ठीक करवाने हेतु निर्देशित किया गया है। होटल/लॉज संचालकों एवं ऑटो चालकों से दर्शनार्थियों के साथ किसी भी प्रकार से अभद्र व्यवहार नहीं करने हिदायत दी गई है।

रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा