राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत का आज वार्ड क्रमांक 20 में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया और पुष्पहार से उन्हें लाद दिया, साथ ही पटाखे के साथ मिठाइयां भी बांटी गई। स्वागत सत्कार के बाद कोमल सिंह राजपूत ने वार्ड क्रमांक 20 पेंड्री की बैठक लेकर पार्षद प्रत्याशी की रायशुमारी हेतु मार्गदर्शन दिया, इस हेतु पर्यवेक्षक उत्तर मंडल के अध्यक्ष सुमित भाटिया एवं मुकेश बघेल ने पार्षद प्रत्याशियों के नाम आमंत्रित किए, और आगे की व्यूहरचना बताई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय रात्रए, पवन सिन्हा, डॉक्टर सकूले, संजय रात्रए, श्रीमती रेखाभाई सहित सैकड़ो वार्ड के निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

